BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, smuggler • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 01-04-2026

1611 बॉटल शराब के साथ दो तस्कर गिफ्तार, दो राज्यों के नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर हरियाणा से बिहार में करते थे तस्करी

रूरल न्यूज नेटवर्क। अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों 1,611 बॉटल शराब एक कार के अंदर छिपाकर हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। मुखविर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इस दौरान देवरिया रोड पर एक संदिग्ध फोरव्हीलर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर कुछ दूर पहले ही गाड़ी खड़ा कर ड्राइवर और उसका साथी भागने लगे। पुलिस ने तुरंत दोनों का पीछा किया और पकड़ लिया।

पूछताछ में पता चला कि दोनों बदमाश एक संगठित गिरोह में काम करते हैं। शराब की तस्करी के लिए दो-दो नंबर प्लेट रखते थे। गोरखपुर तक हरियाणा का लगा कर आते और बिहार के बॉर्डर पर पहुंचते ही उसे बदलकर बिहार का नंबर प्लेट लगा लेते थे।

जिससे किसी को उनपर शक नहीं होता था और आसानी से बॉर्डर क्रॉस लेते थे। पुलिस ने उनके पास से एक कार और लगभग 290 लीटर ब्लू स्ट्रोक विस्की पैक बरामद किया है। गिरोह के अन्य लोगों की तलाश और आगे की कार्रवाई जारी है।

चौरीचौरा थाना पुलिस को बुधवार को मुखविर के माध्यम से यह सूचना मिली कि एक सफेद रंग के कार में दो लोग अवैध शराब लेकर चौरी चौरा से होते हुए बिहार जाने वाले हैं।

Image Source Here...

जानकारी मिलते ही एक टीम देवरिया रोड पर निबिहवा पुल के पास पहुंची और संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दिए। कुछ समय बाद वह गाड़ी आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर ड्राइवर गाड़ी कुछ दूर पहले ही खड़ा दिया। और दोनों निकलकर भागने लगे।

तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने तुरंत उनका पीछा किया। और कर पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों का एक संगठित गिरोह है। जो अवैध अंग्रेजी शराब को सस्ते दाम में खरीदकर, बिहार बिहार में महंगे दामों में बेचते हैं।

बिहार बॉर्डर पर पहुंचते ही बदल थे नंबर प्लेट इसके लिए पूरी प्लानिंग के साथ काम होता है। एक गाड़ी पर दो राज्यों के नंबर प्लेट का चालाकी से इस्तेमाल करते हैं। एक हरियाणा और दूसरा बिहार का। गिरोह के लोग हरियाणा से गाड़ी लाते वक्त गोरखपुर तक वहां के ही नंबर प्लेट लगा कर रखते हैं।

Image Source Here...

उसके बाद बिहार बॉर्डर पर पहुंचने से पहले मौका देखकर बिहार का नंबर प्लेट लगा लेते हैं। जिससे उन्हें बिहार में आसानी से एंट्री मिल जाती है। गाड़ी किसी और राज्य की न होने की वजह से कोई शक नहीं करता है। वे लोग पहले भी कई बार यह काम क्र चुके हैं।

कोई वैध कागज नहीं दिखा सकें चेकिंग के दौरान पुलिस ने पाया कि गाड़ी के सीट के नीचे कपड़ें में लपेट कर 1,611 प्लास्टिक के बॉटल में लगभग 290 लीटर ब्लू स्ट्रोक विस्की पैक छुपाया गया था। आरोपियों के पास इसका कोई वैध कागज नहीं था।

आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी 28 साल के दीपक और 26 साल के धीरज के रूप में हुई है। उनके पास से अवैध शराब की बॉटल और कार को जब्त कर लिया गया है।

अन्य लोगों का पता लगा रही पुलिस चौरी चौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों अभियुक्त हरियाणा से बिहार अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़ें गए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर रही है। उनके गिरोह के अन्य लोगों और गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:49
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।