Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Chauri Chaura • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 09-06-2026

चौरीचौरा क्षेत्र में कौन तोड़ रहा शिलापट्‌ट, दूसरी बार हुई घटना, विधायक ने कहा-विपक्षी विकास नहीं देख पा रहे, उन्हें जेल दिखाएंगे

रूरल न्यूज नेटवर्क जिले की चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक ई. सरवन निषाद ने दावा किया था कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण कराया है। इनमें से कई सड़कों का शिलान्यास उनकी मौजूदगी में उनके पिता कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने किया था। लेकिन एक सप्ताह से कोई शिलान्यास व लोकार्पण के उन शिलापट्‌टों को तोड़ने में लगा है, जिसपर डा. संजय और ई. सरवन के नाम हैं। विधायक ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर ऐसा करने वालों को सबक सिखाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी विकास कार्य नहीं देख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कृत्य बार-बार किया जाएगा तो विपक्षी जिन आंखें से विकास कार्य नहीं देख पा रहे, उन्हीं आंखों से जेल दिखाया जाएगा।

Image Source Here...

लगभग एक सप्ताह पहले ब्रह्मपुर ब्लाक में भी एक शिलापट्‌ट तोड़ा गया था। इसपर भी कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद और स्थानीय विधायक ई. सरवन निषाद का नाम था। इसपर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। बात विधायक तक पहुंची तो उन्होंने भी नाराजगी जताई। नतीजा रहा कि पुलिस ने रातोंरात नया शिलापट्‌ मंगवाकर वहां लगवाया। इस घटना को लेकर चर्चा अभी चल ही रही थी कि चौरी चौरा के गौनर क्षेत्र में भी कैबिनेट मंत्री व विधायक के नाम वाला शिलापट्‌ट तोड़ दिया गया। इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर कौन है जो लगातार शिलापट्‌टों को निशाना बना रहा है।

Image Source Here...

कार्यकर्ताओं ने इस घटना की जानकारी विधायक को दी है। विधायक ने पुलिस और प्रशासन से बात कर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने इस बात को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी पोस्ट किया है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उसे विपक्ष देख नहीं पा रहा है। इसीलिए इस तरह की हरकत कर रहा है। बार-बार यह घटना की जा रही है। इससे बाज नहीं आए तो उन्हें जेल का रास्ता दिखाया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:39
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब