-
Wednesday, 1st April, 2026
ब्रह्मपुर
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /brahamapur / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। चौरीचौरा थाना
क्षेत्र के बल खुर्द गांव में शुक्रवार देर रात एक 32 वर्षीय महिला का शव उसके
कमरे में सीलिंग फैन में दुपट्टे से लटका मिला। घटना की जानकारी ससुराल पक्ष ने
शनिवार की सुबह 3 बजे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की जांच
की जा रही है। मृतका की पहचान जरीना के रूप में हुई है। वह अपने पति के ननिहाल में
रह रही थी। उसका पति आशिक अली उर्फ गोलू कुछ दिनों से काम के सिलसिले में हैदराबाद
में रह रहा है। घटना की खबर मिलते ही जरीना के मायके में चीख पुकार मच गया।
बेटी को वापस लाने की गुहार लगाती रही मां
उसकी मां का रो-रोकर बुरा
हाल है। वह अपनी बेटी को वापस लाने की गुहार लगाती रही। जरीना का मायका महराजगंज
जिले के पुरैना थाना क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में है। सूचना मिलने पर उसके
पिता जब्बार और मां वसीजा शनिवार दोपहर बल खुर्द पहुंचे।
ससुराल में प्रताड़ित की जा रही थी
उन्होंने ससुराल पक्ष पर
गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जरीना को ससुराल में प्रताड़ित किया
जाता था। जरीना की मां का आरोप है कि- मैंने समूह से 70 हजार रुपये निकालकर बेटी को
दिए थे, ताकि उसके
बच्चे का मुसलमानी कराया जा सके।
लेकिन पैसों के
लालच में मेरे दामाद, उसके माता-पिता और नाना-नानी ने मिलकर मेरी बेटी की गला
दबाकर हत्या कर दी। मृतका की मां के आरोप और मौके पर हुई घटना पर पुलिस जांच में
जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों
का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।