BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Civil Services • गोरखपुर / चरगांवा • 23-05-2026

25 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 11112 अभ्यर्थी, 24 मई को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, तैयारी पूरी

रूरल न्यूज नेटवर्क। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। गोरखपुर में 25 केंद्रों पर 11 हजार 112 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। एडीएम सिटी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Image Source Here...

एनेक्सी भवन में आयोजित बैठक में एडीएम सिटी न कहा कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। प्रशासन द्वारा 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। जिससे परीक्षा की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पर्यवेक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। एडीएम सिटी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था चेक कर ली जाए। परीक्षा शुरू होने से पहले भी उनकी जांच जरूर कर लें। परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौवालय और साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए।

ट्रैफिक में न हो कोई व्यवधान एडीएम सिटी ने कहा कि परीक्षा के दिन शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए। जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में कोई परेशानी न हो। जरूरत पड़े तो रूट डायवर्जन किया जाए और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती हो। एडीएम सिटी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाए और सभी अधिकारी आपस में समन्वय बनाए रखें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:12
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।