-
Monday, 15th June, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। जिला प्रशासन
की ओर से 13 राजस्व अधिकारियों का
तबादला किया गया है। एक जगह 3 साल या इससे
अधिक समय पूरा हो जाने के कारण उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा की ओर से
आदेश जारी कर 13 अधिकारियों को नई जगह
तैनाती दी गई है।
सदर तहसील की नायब तहसीलदार
नीरू सिंह को सहजनवा भेजा गया है। दुर्गेश प्रसाद चौरसिया को सहजनवा से नायब
तहसीलदार सदर तहसील बनाया गया है। सदर तहसील से राकेश कुमार शुक्ला को बांसगांव
तथा बांसगांव के जीवेंद्र कुमार त्रिपाठी को सदर तहसील भेजा गया है। इसी तरह से
अपने कुछ फैसलों को लेकर चर्चा में रहे अरविंदनाथ पांडेय को सदर तहसील से गोला और
वशिष्ठ प्रसाद को एसएलएओ आफिस में तैनात नायब तहसीलदार वशिष्ठ प्रसाद को भी गोला
तहसील भेजा गया है।
इसके साथ ही 7 नवागत नायब तहसीलदारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। सुधीर मिश्रा को विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय में तैनाती दी गई है। नवागत अधिकारियों में नेहा राय, नीलम त्रिपाठी, अन्नू सिंह और सुरेंद्र कुमार को राजस्व मंडलीय प्रशिक्षण विद्यालय भेजा गया है। जहां वे प्रशिक्षण के साथ तहसीलों के कार्यों से भी संबद्ध रहेंगे। वहीं शुभम बर्नवाल और भारतेंदु राव बेडकर को सीलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।