Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, railway engineer गोरखपुर / चरगांवा 20-May-2026 01:50 PM

रेलवे इंजीनियर के अकाउंट से उड़ाए 1.35 लाख, रामायण पाठ पर बैठा था पीड़ित, मैसेज देख उड़े होश

रूरल न्यूज नेटवर्क रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर के दो अलग-अलग बैंक अकाउंट्स से UPI के जरिए कुल 1.35 लाख रुपये निकाल लिए। यह साइबर ठगी तब हुई जब पीड़ित अपने घर में रामायण पाठ में बैठे हुए थे। उनका दावा है कि उन्होंने न तो कोई अंजान लिंक क्लिक किया और न ही कोई संदिग्ध मैसेज आया था। अकाउंट से विदड्रॉ का मैसेज आने पर उन्हें इस जालसाजी का पता चला। इसकी शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन नम्बर पर की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Image Source Here...

तीन ट्रांजैक्शन में खाली हुआ अकाउंट

शहर के शाहपुर इलाके के राप्तीनगर में रहने वाले रेलवे हेडक्वार्टर में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर रमेश पांडेय ने बताया कि 18 मई की शाम को वह रामायण पाठ कर रहे थे। इसी बीच शाम करीब 6:55 बजे उनके मोबाइल पर पहला मैसेज आया, जिसमें इंडियन बैंक के अकाउंट से 35,800 रुपये कटने की जानकारी थी। इस ट्रांजैक्शन से उनका इंडियन बैंक का अकाउंट पूरी तरह खाली हो गया। इसके ठीक तीन मिनट बाद, उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अकाउंट से भी 50-50 हजार रुपये के दो ट्रांजैक्शन हो गए।

बिना लिंक क्लिक किए हुई ठगी

 रमेश पांडेय के मुताबिक, उन्होंने न तो किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया था और न ही कोई संदिग्ध मैसेज देखा था। मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत बैंक ऐप खोलकर डिटेल्स चेक करने की कोशिश की, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि पैसे किस अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं।

हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत

धोखाधड़ी का पता चलते ही इंजीनियर ने तुरंत टोल फ्री नंबर 18001700 और 1800111109 पर कॉल करके अपने दोनों बैंक अकाउंट्स को डिएक्टिवेट कराया। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जिस यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उसे ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×