-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। 20 साल की युवती के
कपड़े फाड़कर बैडटच का मामला सामने आया। शाहपुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म की धारा
में केस दर्ज कर क्षेत्र से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान लखीमपुर खीरी के मितौली थाना
क्षेत्र के मुल्तानपुर निवासी रहमत अली के रूप में हुई। आरोपी शाहपुर इलाके में
किराए के मकान में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि युवती को अकेला देखकर उसकी
नियत खराब हो गई थी।
युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने घर में घुसकर रेप की कोशिश की। चिखने पर मेरी मां दौड़ते हुए आई। मां को देखकर आरोपी युवती और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। डर के मारे घर में बंद युवती ने 3 दिन बाद रविवार को शाहपुर थाने में तहरीर दी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया। 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोच भी लिया। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर रेप की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर उसे जेल भिजवा दिया गया है। बहुत जल्द पीड़िता का बयान कोर्ट में कराया जाएगा।