Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, power • गोरखपुर / चरगांवा • 10-06-2026

72 घंटे से 200 घरों में अंधेरा, सीएम योगी के बसाये गांव में भी बिजली नहीं, नाराज ग्रामीणों ने सब-स्टेशन घेरा

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में रजही क्षेत्र के करीब 200 घरों में पिछले 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे नाराज उपभोक्ताओं ने नईयापार विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और अवर अभियंता (जेई) पर लापरवाही का आरोप लगाया। नईयापार उपकेंद्र से जुड़े रजही क्षेत्र के स्कूल टोला, रामसरिया टोला, पूरे वनटांगिया बस्ती, हरिजन बस्ती टोला, सोखा टोला समेत आसपास के कई मोहल्लों में तीन दिनों से बिजली नहीं है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से मोबाइल टावर भी बंद हो गए हैं, जिससे अधिकांश कंपनियों का नेटवर्क प्रभावित हो गया है।

Image Source Here...

प्रदर्शन कर रहे जनार्दन मौर्य, राकेश कुमार शुक्ल, राधेश्याम और नन्हे मौर्य सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जेई सुभाष चंद्र मौर्य मौके पर नहीं पहुंचे। उनका कहना है कि जेई फोन कॉल भी नहीं उठाते और उठाने पर संतोषजनक जवाब नहीं देते। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में बांस-बल्ली के सहारे अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति दी जाती है। केबल कटने के कारण हाल ही में एक युवक करंट की चपेट में आ गया था, हालांकि उसकी जान बच गई। उपकेंद्र पर पहुंचे कन्हैया, लालबहादुर शुक्ल, राजेंद्र कुमार शुक्ल, संदीप मौर्य, अंकुर, सदानंद, शनि सिंह, प्रभुनाथ सिंह, विनोद समेत अन्य लोगों ने जेई के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने फाल्ट ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत भी की। प्रदर्शन के दौरान सब-स्टेशन ऑपरेटर सचिन कनौजिया ने ग्रामीणों को जेई से संपर्क करने की बात कही।

पोल-ट्रांसफार्मर गिरने से बढ़ी समस्या

रजही टोला निवासी राकेश शुक्ल ने बताया कि करीब 20 उपभोक्ताओं के लिए मात्र 10 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। अधिक भार के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर से वनटांगिया और आजादनगर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है।

रामसरिया टोला में करीब 15 बिजली के पोल गिर गए हैं, जबकि 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भी पोल से नीचे गिर पड़ा है। वहीं स्कूल टोला में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पोल सहित धराशायी हो गया है, जिससे पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।

 गोद लिए गांव में भी नहीं पहुंची राहत

वनटांगिया गांव निवासी हरिश्चंद्र भारती ने बताया कि गांव में सोमवार से बिजली नहीं है। शिकायतों के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन शुक्ल और चरगांवा ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह द्वारा गोद लिए गए गांव में भी लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से करीब 500 मीटर दूरी पर ब्लॉक प्रमुख का आवास होने के बावजूद किसी जनप्रतिनिधि ने समस्या की सुध नहीं ली।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:40
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब