Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, bus, passenge, Holi 21-Feb-2026 02:23 PM

होली पर चलेंगी 200 स्पेशल बसें, फेस्टिव होली में भी नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत, 28 फरवरी से आठ मार्च तक प्रभावी

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में होली पर्व को लेकर यात्रियों की संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर परिवहन निगम ने विस्तृत विशेष संचालन योजना लागू कर दी है। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 200 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यह व्यवस्था 28 फरवरी से आठ मार्च तक प्रभावी रहेगी। निगम का दावा है कि इस योजना से त्योहार के दौरान यात्रियों को समय पर बस उपलब्ध होगी और बस अड्डों पर भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

Image Source Here...

त्योहार से पहले ही बढ़ने लगी यात्रियों की संख्या

होली के आसपास बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं, जिससे बसों में सीट की मांग तेजी से बढ़ जाती है। कई रूटों पर बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ भी बढ़ने लगती है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने पहले से अतिरिक्त बसों और कर्मचारियों की व्यवस्था की है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े और यात्रा व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×