Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, businessman • गोरखपुर / चरगांवा • 22-05-2026

जुआ में दांव लगवाकर 21 लाख ठगे, गोरखपुर में व्यवसायी को मुनाफा दिलाने के नाम पर फंसाया, 3 आरोपी अरेस्ट

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में जुआ में दांव लगवा कर मुनाफे के नाम पर 21 लाख की ठगी करने वाले तीन जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बिजनेस में बढ़ावा देने के नाम पर एक व्यवसायी को अपने जाल में फंसाया। उसके बाद एक गेम के जरिए जीत पर ज्यादा रुपयों के मुनाफे का लालच देकर ठग लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Image Source Here...

आरोपियों की पहचान देवरिया जिले के गौरीबाजार के रहने वाले रामू राजभर, बस्ती जिले के मुंडेरवा निवासी सतीश चौधरी और खजनी क्षेत्र के मिश्रौलिया के रहने वाले केशव गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 30 हजार रुपए बरामद किए हैं। मामले में पूछताछ और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गोला बाजार क्षेत्र के चक सरया के रहने वाले प्रहलाद मौर्या आरोपियों के झांसे में आ गए थे। ठगी का जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत राजघाट थाने में की। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह सर्फ बनाने का व्यवसाय करता है।

बिजनेस के सिलसिले में ही रामू राजभर उसके संपर्क में आया और सर्फ बिक्री में मदद कराने का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बाद रामू राजभर ने उसे सतीश चौधरी और केशव गुप्ता से मिलवाया, जो खुद को सर्फ सप्लाई का काम करने वाला बताते थे।

Image Source Here...

 मुंगफली के दानों से दांव लगवाया

 तीनों ने 20 मई 2026 को पीड़ित को घंटाघर के पीछे रायगंज रोड पर बुलाया। और मस्ती मजाक में एक गेम शुरू किया। पीड़ित के अनुसार गेम के जरिए मुंगफली के दानों से दांव लगवाकर शुरुआत में उसे जीत दिलाई गई, जिससे उसका विश्वास बढ़ गया।

इसके बाद बड़े दांव में लगातार हार दिखाकर उससे करीब 21 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोप है कि मौके पर पीड़ित से 30 हजार रुपये नकद लेकर कहा गया कि शेष 19.70 लाख रुपये बाद में दे दिए जाएंगे।

शक होने पर पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 10-10 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राजघाट थाना प्रभारी गौरव वर्मा का कहना है कि दोनों आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरातस में भेज दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:32
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब