Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, TB patient 02-Jun-2026 01:47 PM

गोरखपुर में 2369 नए टीबी मरीज मिले, CHO की मदद से चलेगा विशेष अभियान, लगेंगे 417 शिविर

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में टीबी मरीजों की पहचान के लिए चलाए जा रहे सौ दिवसीय अभियान में अब तक 2369 नए टीबी मरीज खोजे जा चुके हैं। अभियान के 60 दिन पूरे होने के बाद सोमवार से अगले 40 दिनों के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की मदद से टीबी के साथ मधुमेह और ब्लड प्रेशर जैसे गैर संचारी रोगों के मरीजों की भी पहचान की जाएगी।

सोमवार को CMO डॉ. राजेश झा ने पिपरौली ब्लॉक में लगाए गए दो आयुष्मान आरोग्य शिविरों का निरीक्षण किया। यहां सीएचओ की मदद से लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी और अन्य बीमारियों के संभावित मरीजों की पहचान की जा रही थी। CMO डॉ. राजेश झा ने बताया कि अभियान के शुरुआती 60 दिनों में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में शिविर लगाए गए। इस दौरान करीब 11 हजार एक्स-रे और 9115 सीबीनॉट जांच के माध्यम से 2369 नए टीबी मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा और सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं दी जा रही हैं।

Image Source Here...

 417 शिविर लगाकर की जाएगी जांच

CMO ने बताया कि सोमवार से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत जिले में करीब 417 शिविर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन शिविरों में CHO टीबी के साथ मधुमेह और ब्लड प्रेशर के मरीजों की पहचान करेंगे। जांच में बीमारी की पुष्टि होने के बाद मरीजों का इलाज और नियमित फॉलोअप किया जाएगा।

अभियान को लेकर CMO ने सभी अधीक्षक और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान की लगातार निगरानी की जाए। रोजाना की प्रगति की समीक्षा हो और नए मरीज मिलने पर उन्हें समय से इलाज, जरूरी सुविधाएं और परामर्श उपलब्ध कराया जाए।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×