-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर
के राजघाट पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी
ने एक व्यक्ति से दुबई भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी की और भाग कर संतकबीरनगर जिले
के दुधरा इलाके में छिपकर रह रहा था।
वहीं से पुलिस ने उसे
गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के साथ
कुछ और लोग शामिल थे। जिनके बैंक अकाउंट में 49 लोगों ने अलग- अलग समय पर रुपए ट्रांसफर
किए।
पुलिस अन्य लोगों की
तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी पर 15000 रुपए का इनाम घोषित था। उसकी पहचान महाराष्ट्र
के ठाणे खण्डु पाडा भिवण्डी डाण्डेकरवाडी निवासी फारुक अली निजामी के रूप में हुई है।
मामला राजघाट थाना क्षेत्र
के तुर्कमानपुर स्थित रशीद मंजिल निवासी मोहम्मद अजहर पुत्र जाबिर अली से जुड़ा है,
जो इस्लामिक मुफ्ती होने के साथ-साथ शहर के नायब काजी भी हैं।
20 अगस्त 2023 में उन्होंने
राजघाट थाने में फुरकान अली निजामी, उसकी पत्नी इमराना खातून, फारूख अली समेत चार लोगों
के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कराई थी।
आरोप था कि उनके परिचित फुरकान अली निजामी और उसके परिजनों ने दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे और उनके जानने वालों से लाखों रुपये ठग लिए।