Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Sonpapdi, destroye, Food Safety Department 21-Feb-2026 01:30 PM

350 किलो सोनपापड़ी व लड्‌डू नष्ट, बिजनौर स्वीट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मिठाइयों पर फफूंद लगी मिली

रूरल न्यूज नेटवर्क होली के नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। मिलावटी मिठाई के विरुद्ध अभियान शुरू किया है। तारामंडल स्थित बिजनौर स्वीट्स पर छापा मारा गया। यहां 350 किलोग्राम सोनपापड़ी व लड्‌डू बरामद किया गया।

इन मिठाइयों पर फफूंद लगी थी। इसे होली पर बेचने की तैयारी थी इसलिए टीम ने नष्ट करा दिया। टीम ने अलग-अलग स्थानों से ग्रीन चिली सॉस, खोवा बर्फी, सोनपापड़ी व बेसन के नमूने लिए। सहायक आयुक्त डाॅ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया किखाद्य सुरक्षा विभाग की अलग-अलग टीमों ने मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। तारामंडल क्षेत्र में बिजनौर स्वीट्स की मिठाई निर्माण यूनिट की जांच की गई तो कई अनियमितता मिली।

Image Source Here...

यहां पहले से निर्मित सोनपापड़ी और लड्डू की जांच की गई तो फफूंद लगी मिली। संचालक को चेतावनी दी गई है कि शुद्ध और ताजा खाद्य पदार्थ ही बेचें। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां से सोनपापड़ी का नमूना लिया गया। निजामपुर में अंशिका उद्योग से ग्रीन चिली सॉस का नमूना लिया गया। पैडलेगंज में शिवकृपा स्वीट्स से खोवा बर्फी, मोहद्दीपुर से बेसन का नमूना लिया गया।

डाॅ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मिलावटखोरी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Image Source Here...

बसों से खोवा मंगाने की संभावना, जांच की

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाहर से मिलावटी मिठाई, खोवा या अन्य खाद्य पदार्थ मंगाए जाने की आशंका में एयरफोर्स के पास बने स्टैंड में वाहनों की जांच की। इसके साथ ही नौसढ़ के स्टैंड पर भी नजर रखी जा रही है। पिछले वर्ष ट्रेन से खोवा मंगाने की पुष्टि के बाद इस बार भी विभाग की टीम सक्रिय है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×