Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Ghantaghar, GST 31-Jan-2026 03:58 PM

घंटाघर बाजार में 9.50 लाख की टप्पेबाजी, सराफा व्यापारी के कर्मचारी से GST के कागज मांगे, फिर रुपए ऐंठे

Image Source Here...

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के घंटाघर बाजार में शुक्रवार की सुबह 9.50 लाख की टप्पेबाजी की घटना को एक जालसाज ने अंजाम दिया है। घंटाघर में स्थित 'आरसी आर्नामेंट' के मालिक बलिराम जायसवाल के कर्मचारी से एक अज्ञात जालसाज ने 9.50 लाख रुपये से भरा बैग ले लिया।

बोला- जीएसटी पेपर लेकर आओ। जैसे ही कर्मचारी कागज लेने गया। जालसाज वहां से भाग निकला। आस-पास के लोगों ने बताया कि एक बाइक पर बैठकर आरोपी भागा है।

घटना की सूचना पर राजघाट थाने की पुलिस पहुंची। दुकान के सीसीटीवी कैमरे देखकर आरोपी की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक पर दो युवक दिखे हैं। बाइक चलाने वाला युवक हेलमेट लगाया है। जबकि पीछे बैठा युवक मुंह पर नकाब लगाए हुए है।

Image Source Here...

सराफा व्यापारी ने दी तहरीर

पीपीगंज निवासी व्यापारी बलिराम जायसवाल की घंटाघर में आभूषणों की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे उनका कर्मचारी संजय पाल 9.50 लाख नकद लेकर गीता प्रेस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था।

अभी वह मुंबई क्लॉथ हाउस (कालीबाड़ी मंदिर के पास) पहुंचा ही था कि पुलिस की वर्दी जैसी पैंट और जैकेट पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। इसके बाद डराते हुए बैग छीन लिया और कहा- जीएसटी के कागज लेकर आओ, तभी पैसा मिलेगा।

घबराया हुआ कर्मचारी तुरंत दुकान वापस लौटा और मालिक को पूरी बात बताई। जब तक व्यापारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, आरोपी वहां से भाग निकला था। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली थाना में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा को लेकर काफी गुस्सा है। पीड़ित व्यापारी बलिराम जायसवाल ने पुलिस प्रशासन से जल्द घटना का पर्दाफाश करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×