Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, old woman, rape 09-Mar-2026 01:20 PM

20 साल की युवती के कपड़े फाड़कर बैडटच, युवती और उसकी मां को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में 20 साल की युवती के कपड़े फाड़कर बैडटच का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने घर में घुसकर रेप की कोशिश की। चिखने पर मेरी मां दौड़ते हुए आई। मां को देखकर आरोपी युवती और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। डर के मारे घर में बंद युवती ने 3 दिन बाद रविवार को शाहपुर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

Image Source Here...

शाहपुर इलाके में 20 साल की युवती अपनी मां के साथ रहती है। उसके पिता बाहर रहते हैं। युवती का कहना है कि 5 मार्च को मैं घर में अकेली थी। मेरी मां पड़ोस में रहने वाले के घर होली मिलने गई थी। दोपहर में एक युवक घर में घुस आया।

मैं जब तक कुछ समझ पाती युवक ने मेरे साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मेरे चिल्लाने पर उसने मेरा मुंह दबा दिया। इसके बाद मेरे कपड़े फाड़कर बैडटच किया। जबरदस्ती रेप की कोशिश करने लगा।

आरोप लगाया कि 5 मार्च को उसकी मां पड़ोस में होली मिलने गई थीं। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। तभी रहमत अली मेरे घर पर आया। वह बहाना बनाते हुए मेरे घर के अंदर आ गया। उसने मेरा गला दबा दिया। मैं चिल्लाई। थोड़ा सुनगर मां घर के अंदर आ गई। तभी युवक रहमत अली मुझे छोड़कर भाग गया।

Image Source Here...

धमकी के बाद मैं और मेरी मां दोनों डर गए

धमकी देते हुए बोला- तुम दोनों को जान से मार दूंगा। इसके बाद से ही मैं और मेरी मां काफी डर गए थे। किसी से भी शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। मेरी तो मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। अवसाद में रहने लगी थी। करीब 3 तीन तक घर में रही।

मां के समझाने पर हिम्मत करके मैंने थाने में आरोपी रहमत अली के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीड़िता के घर से एक किमी दूर आरोपी रहमत अली किराए के मकान में रहता है। इस घटना के बाद से वह कमरे में ताला लगाकर फरार है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×