गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, sun halo
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 29-05-2026
22 डिग्री सन हेलो ने खींचा लोगों का ध्यान, सूरज के चारों ओर दिखा चमकदार घेरा, मौसम में हो सकता है बदलाव
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
शुक्रवार को आसमान में एक ऐसा नजारा दिखाई दिया, जिसने लोगों को
हैरान भी किया और आकर्षित भी। दोपहर के समय सूरज के चारों ओर एक विशाल गोलाकार
चमकदार घेरा नजर आया।
आसमान में बने इस खूबसूरत
दृश्य को देखकर लोग रुक गए और अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें व वीडियो बनाने लगे।
देखते ही देखते इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं और शहरभर में इसकी
चर्चा शुरू हो गई।
शहर के विभिन्न इलाकों से
यह घेरा साफ दिखाई दे रहा था। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने पहली बार सूरज के
चारों ओर इतना बड़ा और स्पष्ट घेरा देखा है। कुछ लोगों ने इसे प्रकृति का अद्भुत
नजारा बताया तो कुछ इसके पीछे का कारण जानने को उत्सुक नजर आए।
Image Source Here...
कैसे बनता है सन हेलो?
खगोलविद अमर पाल सिंह ने
बताया कि सूरज के चारों ओर दिखाई देने वाले इस चमकदार घेरे को 22 डिग्री सन हेलो
कहा जाता है। यह एक प्राकृतिक प्रकाशीय घटना है, जो पृथ्वी के
वायुमंडल में विशेष परिस्थितियों में बनती है। उन्होंने कहा कि यह कोई रहस्यमयी या
अलौकिक घटना नहीं, बल्कि विज्ञान से जुड़ी सामान्य प्रक्रिया है। पृथ्वी से कई
किलोमीटर ऊपर मौजूद पतले बादलों में बर्फ के बहुत छोटे-छोटे कण होते हैं। जब सूरज
की रोशनी इन बर्फीले कणों से होकर गुजरती है, तो उसकी दिशा बदल जाती है।
इसी वजह से सूरज के चारों
ओर एक गोल चमकदार घेरा बन जाता है, जिसे सन हेलो कहा जाता
है। उन्होंने बताया कि यह घेरा सूर्य से लगभग 22 डिग्री की दूरी पर बनता
है। इसी कारण इसे 22 डिग्री सन हेलो कहा जाता
है। यहां 22 डिग्री का संबंध तापमान
से नहीं, बल्कि प्रकाश के कोण से होता है।
Share On :
×
13:10
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।