Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, B.Com, University 24-Mar-2026 01:02 PM

गोरखपुर विश्वविद्यालय की बीकाम की छात्रा से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज, कार पर पुलिस के लोगो की जांच कर रही पुलिस

रूरल न्यूज नेटवर्क कैंट पुलिस ने डीडीयू की बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा से छेड़खानी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक खुद को ठेकेदार बताता था और लंबे समय से छात्रा का पीछा करता था। आते- जाते अश्लील कमेंट करता था। आरोप है कि सोमवार को कैंपस के अंदर ही कॉमर्स डिपार्टमेंट में छात्रा का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। रास्ता रोकर उसे जाने नहीं दे रहा था। युवक के इस हरकत से छात्रा डर गई।

Image Source Here...

किसी भी तरह वहां से भाग निकली। उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन से इसकी शिकायत की। एक्शन लेते हुए प्रॉक्टर ने तत्काल पुलिस बुलाई। जिसके बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान राजघाट थाना क्षेत्र के हांसूपुर निवासी शत्रुजीत सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि उसकी गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था।

Image Source Here...

लंबे समय से पीछा करता था

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक खुद को ठेकेदार बताकर विश्वविद्यालय परिसर में आता-जाता था। वह कार से आता था। जिस पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था और गाड़ी का नंबर लखनऊ का बताया जा रहा है। इसी का फायदा उठाकर वह बिना किसी संदेह के कैंपस में घुस जाता था। लम्बे समय से छात्रा का पीछा करता था।

घर तक पहुंचता था आरोपी

पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा ने बताया कि युवक पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। वह न केवल विश्वविद्यालय परिसर में उसका पीछा करता था, बल्कि घर तक भी उसका पीछा करता था। छात्रा के विरोध करने पर भी उसकी हरकतें नहीं रुकीं, जिससे परेशान होकर उसने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की।

प्रॉक्टर ने पुलिस बुलाई

 मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

छात्रा ने कैंट थाने में तहरीर दी

छात्रा ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उसकी गाड़ी की जांच भी की जा रही है। खासकर उस पर लगे पुलिस लोगो की सत्यता को लेकर।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

 पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक वास्तव में ठेकेदार है या किसी अन्य उद्देश्य से फर्जी पहचान बनाकर कैंपस में आ रहा था। कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हर बिंदु का खुलासा किया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×