Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, blackout, mock drill, morning, Administration 23-Jan-2026 01:13 PM

गोरखपुर में AAj होगा 'ब्लैकआउट मॉक ड्रिल':प्रशासन की अपील, 30 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा

Image Source Here...

रूरल न्यूज़ नेटवर्क। गोरखपुर में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर एक विशेष ब्लैकआउट और एयर रेड मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। जैसे ही शाम ठीक 6 बजे सायरन बजेगा, पूरा शहर इस अभ्यास का साक्षी बनेगा।

यह मॉकड्रिल शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक, यानी पूरे आधे घंटे चलेगी। इस अभ्यास का मकसद किसी भी आपात स्थिति, हवाई हमले या बड़ी आपदा के समय प्रशासन और आम लोगों की तैयारी को परखना है, ताकि जरूरत पड़ने पर सभी तेजी और समझदारी से काम कर सकें। यह मॉकड्रिल मुख्य रूप से महंत दिग्विजय नाथ पार्क,एनेक्सी भवन के पास आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि यह अभ्यास उत्तर प्रदेश शासन के नागरिक सुरक्षा अनुभाग के निर्देश पर कराया जा रहा है। मॉकड्रिल के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरे नगर क्षेत्र में सभी प्रकार की लाइटें बंद रहेंगी। उन्होंने साफ कहा कि यह सिर्फ अभ्यास है, इससे डरने या घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे गंभीरता से लेना बहुत जरूरी है।

सायरन का मतलब समझें खतरे का संकेत: मॉकड्रिल की शुरुआत में दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजेगा। खतरा टलने का संकेत: इसके बाद दो मिनट तक एक समान आवाज में सायरन बजेगा, जिसका मतलब होगा कि स्थिति सामान्य हो गई है। प्रशासन की जनता से अपील प्रशासन ने लोगों के लिए कुछ जरूरी एडवाइजरी जारी की है-

  • ब्लैकआउट के समय इनवर्टर या जनरेटर का इस्तेमाल न करें
  • घर की सभी लाइटें बंद रखें
  • खिड़कियों पर मोटे पर्दे या काला कागज लगाएं, ताकि रोशनी बाहर न जाए
  • पहले से यह जान लें कि सुरक्षित शरण स्थल या बंकर कहां हैं
  • वहां पहुंचने का रास्ता भी तय कर लें
  • घर में एक मजबूत, बिना खिड़की वाला कमरा तैयार रखें
  • कम से कम तीन दिन का पीने का पानी,
  • सूखा भोजन
  • फर्स्ट ऐड किट
  • टार्च और अतिरिक्त बैटरी अपने पास रखें

प्रशासनिक तैयारियां मॉकड्रिल की तैयारी को लेकर एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें-

  • बिजली विभाग
  • स्वास्थ्य विभाग
  • नगर निगम
  • लोक निर्माण विभाग

के अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों ने आपसी सहयोग से मॉकड्रिल को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। अफवाहों से बचें, सहयोग करें प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस, आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का सहयोग करें। अगर कहीं संदिग्ध वस्तु या बम जैसी चीज दिखे, तो उसे न छुएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। हेल्पलाइन नंबर नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी किया गया है:

  • 0551-2200444

प्रशासन का कहना है कि यह अभ्यास जनहित और सुरक्षा के लिए है। इसमें आम लोगों की भागीदारी ही इसकी सबसे बड़ी सफलता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×