Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, case, father, son • गोरखपुर / चरगांवा • 15-03-2026

एम्स में एंबुलेंस चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर हडपे 80 हजार रूपए, फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया, पिता व पुत्र पर केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क एम्स में एंबुलेंस चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये की जालसाजी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने रुपये लिए और एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। पीड़ित जब नियुक्ति पत्र और आई कार्ड लेकर एम्स पहुंचा तो वहां पता चला कि फर्जी है। एम्स थाने में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image Source Here...

जाल में फंस गया एंबुलेंस चालक

गायत्री नगर नंबर तीन कूड़ाघाट निवासी विरेंद्र गुप्ता ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह निजी एंबुलेंस चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिचित अविनाश गौड़ और उसके पिता व बिछिया निवासी जगमोहन गौड़ 5 जून 2025 को उनके घर आए। आरोप है कि दोनों ने एम्स गोरखपुर में एंबुलेंस चालक की भर्ती होने की बात कहकर 80 हजार रुपये देने पर पक्की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित ने पैसों की व्यवस्था न होने पर आरोपियों ने किस्तों में रकम देने को कहा। इसके बाद 10 जून से 20 जून 2025 के बीच अलग-अलग तिथियों में कुल 80 हजार रुपये उन्हें दे दिए।

Image Source Here...

रकम लेने के बाद आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड बनाकर लिफाफे में देकर नौकरी पक्की होने की बात कही। जब विरेंद्र गुप्ता कागजात लेकर एम्स गोरखपुर पहुंचे तो वहां अधिकारियों ने दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए बताया कि एंबुलेंस चालक की कोई भर्ती नहीं हो रही है। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने 20 हजार रुपये का चेक दिया, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर फंड के अभाव में बाउंस हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि बाद में पैसे मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे और 8 नवंबर 2025 को घर जाकर पैसा मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एम्स थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उप निरीक्षक अतुल कुमार तिवारी को जांच सौंपी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:42
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब