BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / चरगांवा • 29-09-2026

लखनऊ में प्लॉट दिलाने के नाम पर रिटायर्ड TTE से 12.50 लाख रुपये की ठगी

चरगांवा : लखनऊ में प्लॉट दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त टीटीई राम बचन यादव से 12.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कार्रवाई न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की, जिसके बाद शाहपुर पुलिस ने चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। चिलुआताल क्षेत्र के जगतबेला निवासी राम बचन यादव, जो पूर्वोत्तर रेलवे से टीटीई पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, ने बताया कि पांच वर्ष पहले उनकी कौवाबाग रेलवे कालोनी निवासी चंद्र कुमार सिंघारिया से जान-पहचान हुई। जनवरी 2021 में चंद्र कुमार ने उन्हें बताया कि वह लखनऊ में जमीन खरीदकर प्लॉटग का काम करते हैं और लखनऊ के इंदिरानगर निवासी अपने साझेदार विक्रांत राय और विनायक राय से भी परिचित कराया। आरोपितों ने कहा कि उनकी फर्म मेसर्स गोल्डेन पीस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कम कीमत पर प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राम बचन यादव को लखनऊ के देवा रोड पर एक प्लॉट दिखाया गया, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई गई। आरोपितों ने आधी रकम देने पर प्लॉट बुक करने और शेष रकम पर रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने चार फरवरी 2021 को आरटीजीएस के माध्यम से 12.50 लाख रुपये भेज दिए। लेकिन जब रजिस्ट्री के लिए संपर्क किया गया, तो आरोपित बहाने बनाने लगे। 17 मार्च 2026 को अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद न तो रजिस्ट्री हुई और न ही रकम लौटाई गई। राम बचन ने आरोप लगाया कि चार अप्रैल 2026 को चंद्र कुमार के घर जाकर रुपये मांगने पर उनकी पत्नी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:29
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।