गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में मारपीट,...
सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में मारपीट, पेशी पर आए पंप ऑपरेटर को युवक ने पीटा, आरोपी सहित 20 अज्ञात पर FIR
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेशी के
दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो
गया।जानकारी के मुताबिक 24 मई को गोरखनाथ
थाना क्षेत्र में CNG भरवाने के दौरान लाइन तोड़ने को लेकर विवाद में पंप ऑपरेटर
और एक युवक पर शांति भंग का चालान हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने 26 मई को दोनों को
कोर्ट में पेश किया।
Image Source Here...
इसी दौरान युवक ने पंपकर्मी
पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो CCTV में कैद होने की बात कही जा
रही है। इस मामले में कैंट थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक समेत करीब
20 अज्ञात लोगों
के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गाजीपुर निवासी राहुल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में
बताया कि वह वर्तमान में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर, लच्छीपुर स्थित
चन्द्रा पेट्रोल पंप पर सीएनजी ऑपरेटर के रूप में काम करते हैं।24 मई की दोपहर करीब 12 बजे रामनगर
चौराहा निवासी राहुल शर्मा अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा और
लाइन तोड़कर आगे लग गया। लाइन में लगे अन्य लोगों के विरोध पर पंपकर्मी ने उसे
इंतजार करने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
26 मई को हुई
कोर्ट में पेशी
आरोप है कि राहुल शर्मा
गाली-गलौज करने लगा, जिसके बाद
दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। मामले की सूचना पर दोनों पक्ष गोरखनाथ थाने
पहुंचे, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों
को शांतिभंग में चालान कर 26 मई को सिटी
मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया।
राहुल यादव का आरोप है कि
पेशी के दौरान शाम करीब 4:45 बजे राहुल
शर्मा करीब 20 लोगों के साथ कोर्ट परिसर
पहुंचा और गोरखनाथ पुलिस के दो सिपाहियों और कोर्ट कर्मचारियों के सामने उन पर
हमला कर दिया।
मारपीट में घायल हुआ
पंपकर्मी- आरोप
हमलावरों ने
उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि पूरी घटना कोर्ट
परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले में
सख्त कार्रवाई की मांग की है।
साक्ष्यों के आधार पर आगे
की कार्रवाई होगी
कैंट पुलिस ने तहरीर के
आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि
दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया गया था, सीसीटीवी
फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share On :
×
13:34
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।