BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, gang, woman • गोरखपुर / चरगांवा • 25-05-2026

ई-रिक्शा पर महिला का पैर दबाकर सोने की चैन उडाई, 4 महिलाओं की गैंग ने घटना को दिया अंजाम, कैंट थाने पर एफआईआर दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। ई रिक्शा से सफर कर रही एक बुजुर्ग महिला के गले से महिलाओं के गैंग ने चैन चुरा लिया। साजिश के तहत उन्होंने पहले पीड़ित के पैर की ऊंगली दबा दी। दर्द होने पर जैसे ही वह नीचे देखने के लिए झुकी शातिर महिलाओं ने हाथ साफ कर लिया।

Image Source Here...

पीड़िता जब घर पहुंची तब उन्हें चैन गायब होने की जानकारी हुई। उन्होंने पहले इधर-उधर ढूंढा। काफी देर तक नहीं मिलने के बाद उनके बेटे ने कैंट थाना पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक शिवाजीनगर रुस्तमपुर निवासी श्रीकृष्ण तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सास प्रभा पांडेय अपनी नतिनी को दिखाने बेतियाहाता में डा. ए. के मिश्रा के यहां गई थीं।

डाक्टर को दिखाने के बाद वह दाउदपुर काली मंदिर तक पैदल आईं। वहां से बेला पब्लिक स्कूल की ओर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गईं। जिसमें पहले से दो महिलाएं बैठी थीं। रास्ते में दो और युवतियां आकर बैठ गईं।

इसके बाद महिलाओं ने उनकी सास का पैर की ऊंगली दबा दिया। पैर देखने के लिए वह नीचे झुकीं, इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन काट ली। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने गले में माला नहीं देखी तो घटना की जानकारी हुई। वह तुरंत परेशान हो गई। पहले इधर- उधर जाकर ढूंढा फिर काफी कोशिशों के बाद जब नहीं मिला तो उनके बेटे ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज करवाई। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:34
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।