BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, gang, arreste • गोरखपुर / चरगांवा • 20-04-2026

गिरोह बनाकर चोरी करने वाला गैंग धराया, 5 आरोपी गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तिवारीपुर के निजामपुर चौराहा निवासी मुस्तकीम, गोरखनाथ के हुसैनाबाद जमुनहियाबाग निवासी सलमान अंसारी, चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी मोहम्मद कैफ, शेखपुरवा निवासी नादिर बेग और तिवारीपुर के नर्सिंहपुर निवासी विशाल कुमार अग्रहरि शामिल हैं।

आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये नकद, 191 ग्राम चांदी, चोरी के पैसे से खरीदी गई एक दोपहिया वाहन, घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

घर वापस आए तो टूटा था ताला

 10 मार्च को संतोष नगर, लच्छीपुर, बरगदवां निवासी सुबेदार पुष्पाकर अपने परिवार के साथ देवरिया गए हुए थे। अगले दिन 11 मार्च को जब वे घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला।

Image Source Here...

अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी आलमारी का लॉकर भी तोड़ा गया था और उसमें रखे जेवरात व नकदी चोरी हो चुकी थी। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना गोरखनाथ में मामला दर्ज किया गया था। दो टीमें इसकी जांच कर रही थीं।

इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि बंद मकान में चोरी की वारदात के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से नकद और चांदी भी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:29
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।