Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, girl, daughter • गोरखपुर / चरगांवा • 06-04-2026

लड़की से छेड़छाड़, मां-बेटी को मारपीट कर कपड़े फाड़े, केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क एक लड़की से छेड़छाड़ की गई और उसके कपड़े फाड़े गए। जब उसकी मां ने शिकायत की, तो आरोपी बाप-बेटे ने मिलकर महिला और बेटी पर हमला किया और उन्हें पीटा। महिला ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर मिया बाजार उत्तरी फाटक निवासी निखिल जायसवाल और उनके पिता अखिलेश जायसवाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजघाट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती है। उनकी 17 साल की बेटी कई दिनों से घर में ही बैठी रहती थी और किसी से बात भी नहीं करती थी। जब महिला ने बेटी से कारण पूछा, तो उसने बताया कि जब भी वह घर से बाहर निकलती है, तब निखिल जायसवाल उसे छेड़ता है। वह रोक-टोक कर अश्लील हरकत करता है और बार-बार जबरन उसका मोबाइल नंबर मांगता है। यह कहते हुए वह रोने लगी।

Image Source Here...

इस वजह से बेटी घर से बाहर नहीं निकल रही थी। रविवार को महिला बेटी को लेकर निखिल जायसवाल के घर गई और वहां उसके पिता, अखिलेश जायसवाल को अपने बेटे की करतूत के बारे में बताया। महिला ने कहा कि उनका बेटा निखिल रोज मेरी बेटी को परेशान करता है, इसलिए वह बाहर नहीं जा पा रही।

बाप-बेटे ने मिलकर की पिटाई

यह सुनकर अखिलेश जायसवाल महिला पर नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। तभी उनका बेटा निखिल भी आ गया। दोनों ने मिलकर महिला और उसकी बेटी पर लात-घूसों से हमला किया। निखिल ने बेटी के बाल पकड़कर उसे पटक दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए।

महिला और बेटी की चीख सुनकर आस-पास के लोग जुट गए और बीच-बचाव किया। इस दौरान अखिलेश और निखिल ने जान से मारने की धमकी दी और महिला को घर से भगा दिया। घटना के बाद महिला और उसका परिवार पूरी तरह दहशत में है। महिला ने आरोप लगाया कि ये लोग भविष्य में और बड़ी घटना कर सकते हैं।

महिला की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक आकाश सिंह को सौंपी गई है। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने कहा- मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:42
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब