Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, fire 17-Mar-2026 03:54 PM

मकान में आग लगी, लपटें देखकर अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

रूरल न्यूज नेटवर्क अलीनगर में एक मकान के अंदर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों को देखकर चींख-पुकार मच गई। आवाज सुन कर आस-पास के लोग बाहर निकले।  सबसे पहले स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। तमाम कोशिशों के बाद जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही गोलघर फायर स्टेशन की गाड़ी तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। टीम ने तुरंत लोगों को वहां से दूर किया और आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के आहत होने की कोई सूचना नहीं है। सभी सुरक्षित हैं।

Image Source Here...

अलीनगर के कुर्मी टोला स्थित मोहम्मद इरशाद के घर मंगवार दोपहर आग लगी। जानकारी के अनुसार घर में शाम की इफ्तारी की तैयारियां चल रही थी। तभी अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई। पूरा घर धुएं से भर गया। घर में मौजूद लोग तत्काल जान बचा कर बाहर निकल गए। हल्ला सुनकर आस-पास के लोग भी जुटे। सभी ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन बुझा नहीं सके।

उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही गोलघर फायर स्टेशन की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची। टीम ने थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में जानमाल की नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×