BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Civil Lines • गोरखपुर / चरगांवा • 26-05-2026

सिविल लाइन में गिरा विशाल पेड़, घंटों बाधित रहा रास्ता, वन विभाग की टीम रास्ता खुलवाने में जुटी

रूरल न्यूज नेटवर्क। सिविल लाइन इलाके में सोमवार देर रात तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरिओम नगर से जीडीए टावर के बीच सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रात में मौसम अचानक खराब हो गया था। तेज हवाओं और बारिश के बीच पेड़ जड़ से उखड़ गया। जिससे आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पेड़ गिरने के कारण हरिओम नगर से गणेश चौक और सिटी मॉल जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

Image Source Here...

इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने-जाने वाले लोगों को अब गोलघर पुराने आरटीओ वाले रास्ते से होकर घूमकर जाना पड़ रहा है।

सोमवार होने के कारण यह इलाका देर रात तक काफी व्यस्त रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय यहां भारी भीड़ रहती है और बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क बंद होने से लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

वहीं कुछ पैदल यात्री और साइकिल सवार पेड़ की टहनियों के बीच से रास्ता निकालकर किसी तरह आ-जा रहे हैं।  डीएफओ विकास यादव ने बताया कि- पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही हमारी टीम रवाना हो चुकी है। रास्ता लंबे समय तक बाधित न रहे इसके लिए तत्काल पेड़ को हटाकर रास्ता खुला दिया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।