Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, bomb, judge, civil court 17-Mar-2026 02:01 PM

सिविल कोर्ट को बम से उडाने की धमकी, जज के आफिस पहुंचा लेटर, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

रूरल न्यूज नेटवर्क डिस्ट्रिक्ट जज के ऑफिस में एक लेटर पहुंचा। जिसे देखकर सबसे होश उड़ गए। लेटर में 30 मार्च के दिन सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।  जानकारी के मुताबिक लेटर पर 'शिवशंकर गोस्वामी' नाम के व्यक्ति का सिग्नेचर भी किया गया है। भेजने वाले ने खुद को एक लॉ क्लर्क बताया है। साथ ही TMC से जुड़ें होने का जिक्र भी किया है। धमकी भरे इस लेटर को देखकर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पश्चिम बंगाल पुलिस अधिकारी से जानकारी मिलने का दावा

 लेटर पर 6 मार्च का डेट लिखा हुआ है। साथ ही इस पर 'शिवशंकर गोस्वामी' नाम के व्यक्ति के सिग्नेचर भी किया गया है। भेजने वाले ने खुद को एक लॉ क्लर्क बताया है।

लेटर में दावा किया गया है कि उसे इस हमले के बारे में पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी, सुदीप्त प्रमाणिक से जानकारी मिली है। साथ ही, पत्र लिखने वाले ने खुद को तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़ा हुआ बताया है।

जांच में जुटी पुलिस

धमकी भरे इस लेटर में एक मोबाइल नंबर का भी जिक्र है, जिसकी कॉल डिटेल्स और लोकेशन पुलिस खंगाल रही है। हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं किया है कि यह किसी की शरारत है या वाकई कोई बड़ी साजिश।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 इस मामले पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सुरक्षा घेरे को और ज्यादा मजबूत कर दिया गया है। फिलहाल हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×