Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Nishad • गोरखपुर / चरगांवा • 08-06-2026

निषाद आरक्षण के लिए खून से लिखा पत्र, समाज के लोगों में नाराजगी, पत्र सीएम-पीएम को भेजा

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में निषाद समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। डॉ. बीआर अंबेडकर चौराहे पर जारी निषाद युवा वाहिनी के अनशन में प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देखने को मिला। समाज के लोगों ने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब समाज आश्वासन नहीं, फैसला चाहता है।

Image Source Here...

 संजय निषाद पर लगाए गंभीर आरोप

अनशन में शामिल लोगों ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निषाद समाज को आरक्षण दिलाने के नाम पर भरोसा दिलाया गया था। समाज से कहा गया था कि सत्ता में भागीदारी मिलते ही सबसे पहले आरक्षण की मांग पूरी कराई जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज सरकार में कैबिनेट मंत्री जैसा बड़ा पद मिलने के बावजूद निषाद समाज की वर्षों पुरानी मांग अधूरी है। जिस आरक्षण के मुद्दे पर समाज को एकजुट किया गया था, वही मुद्दा आज भी अधूरा पड़ा है।

Image Source Here...

चुनाव में किए वादे समाज नहीं भूलेगा

आंदोलनकारियों ने कहा कि निषाद समाज ने अपने अधिकारों की उम्मीद में भरोसा किया था, लेकिन अब समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में समाज अपने मुद्दों और किए गए वादों को याद रखेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निषाद समाज अब किसी आश्वासन के इंतजार में नहीं रहेगा। जब तक मांग पूरी नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा।

पहले भी मिला था भरोसा

निषाद युवा वाहिनी के शील चंद साहनी (एडवोकेट) ने कहा कि केवट, मल्लाह, बिंद, कश्यप, बाथम और धीवर सहित निषाद समाज की उपजातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग वर्षों पुरानी है। दिल्ली और पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू की जाए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:42
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब