Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, man 12-Mar-2026 12:56 PM

कार का शीशा तोड़कर ढाई लाख रूपए लेकर फरार, सैलून में कार मालिक करा रहा था शेविंग, पुलिस जांच में जुटी

रूरल न्यूज नेटवर्क कैंट थाना क्षेत्र के पैडलेगंज में चोरी का एक मामला सामने आया। अज्ञात चोरों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे 2.50 लाख रुपए चुराकर फरार हो गए। कार चालक राजवंशी हॉस्पिटल के पास गाड़ी खड़ा कर पास की एक सैलून में शेविंग करवाने गया था। करीब आधे घंटे बाद वापस लौटा।


गाड़ी के फ्रंट सीट का शीशा टूटा हुआ देख उसके होश उड़ गए। चेक करने पर पता चला कि अंदर रखा बैग गायब है। जिसमें लाखों रुपए थे। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज के रहे वाले दिव्यांश शाही बुधवार को अपनी कार (UP53 EF0463) से पैडलेगंज स्थित राजवंशी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे थे। शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी कर पास की एक सैलून में शेविंग कराने चले गए।

Image Source Here...

करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला और आगे सीट पर रखा उनका बैग गायब था। बैग में करीब ढाई लाख रुपये नकद रखे थे। यह नजारा देख वह घबरा गए।

Image Source Here...

आसपास के लोगों से पूछा तो किसी इस घटना की जानकारी नहीं थी। शीशा किसने तोड़ा किसी ने नहीं देखा। घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पीड़ित की शिकायत पर कैंट थाने की पुलिस की ओर से सड़क पर लगे CCTV फुटेज चेक कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

 

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×