BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, construction • गोरखपुर / चरगांवा • 14-05-2026

निर्माणाधीन नाले में गिरने से व्यक्ति की हुई थी मौत, ठेकेदार फर्म CSIL के खिलाफ मुकदमा, बसपा विधायक से जुड़ी है फर्म

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में निर्माणाधीन नाले में गिरने से बुजुर्ग की मौत के मामले में ठेकेदार फर्म C S I L के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। यह फर्म BSP विधायक से संबंधित बताई जा रही है। इससे पहले JE को सस्पेंड भी किया जा चुका है। घटना के दौरान व्यक्ति के पेट में खुला सरिया आर-पार हो गया था।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीडब्ल्यूडी के अ​धिशासी अ​भियंता ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि ब्यासनगर काॅलोनी मोड़ के पास सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के दौरान फर्म की ओर से लापरवाही बरती गई। इसकी वजह से नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image Source Here...

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के गौरा गांव के रहने वाले 55 साल के हंसराज यादव गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित लक्ष्मीपुर चौराहे पर चौरसिया डेयरी में पिछले चार साल से काम करते थे।

वहीं रहते थे भी थे। बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह मंगलवार को भी दिन भर में डेयरी का काम खत्म किया। उसके बाद रात करीब 8 बजे सब्जी लेने के लिए डेयरी से निकल कर चौराहे तक गए। उसके बाद ब्यासनगर कॉलोनी जाने वाले रास्ते की तरफ से निर्माणाधीन नाले को क्रॉस कर रहे कि अचानक नीचे गिर गए और सरिया उनके पेट में धंस गया। गिरते देख आसपास के लोग जुट गए और करीब 5 मिनट बाद वहां से निकालकर बाहर निकाला। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Image Source Here...

स्थानीय लोग बोले- लापरवाही का नतीजा

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य चल रहा है। फिर भी उस जगह पर किसी भी तरह की बेरिकेटिंग नहीं की गई थी। खतरा आंखों के सामने था। फिर भी जिम्मेदारों ने नजरअंदाज किया। यह साफ-साफ बड़ी लापरवाही का नतीजा है।

डीएम ने गठित की जांच कमेटी

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि इस घटना की जांच करायी जा रही है, प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के कारण संबंधित ठेकेदार फर्म C S I Lके खिलाफ FIR दर्ज करायी गयी है।

साथ ही मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग ने संबंधित जेई डी०के० सिंह के निलम्बन और असिस्टेंट इंजीनियर रंजन सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। इसके अलावा प्रभारी अधिशासी अभियन्ता ध्रुव अग्रवाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

डीएम का कहना है कि मृतक के परिजनों को हर संभव शासकीय सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई है जो मामले की जांच करेगी। इसमें पीडब्ल्यूडी के अधिक्षण अभियंता भी हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:50
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।