BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, jal pari, gorakhnath temple • गोरखपुर / चरगांवा • 08-01-2026

गोरखनाथ मेले में पहली बार आई 'जलपरी' पानी के अंदर अठखेलियां कर लुभाती,अद्भुत नजारा देखने उमड़ रहे लोग

 गोरखपुर के आस्था और मनोरंजन के संगम 'खिचड़ी मेले' में इस बार सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र जलपरी शो बना हुआ है। मेले में पहली बार 'जलपरी' के दीदार हो रहे हैं, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

शीशे के घर में 'जलपरी' का बसेरा

एक पारदर्शी टैंक में पानी के अंदर अठखेलियां करती 'जलपरी' लोगों को खूब लुभा रही है। रंग-बिरंगी रोशनी और म्यूजिक के बीच जब यह पानी के अंदर कलाबाजियां दिखाती है, तो दर्शकों का उत्साह देखने लायक होता है।

कभी हार्ट बनाती, कभी फ्लाइंग किश देती तो कभी बच्चों को पास बुलाकर शीशे के अंदर से ही उनसे हाथ मिलाती। यह शो ऐसा है जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद कर रहे हैं।

5 मिनट के शो के लिए हो रहा इंतजार जलपरी शो को लेकर आने वाले शैलेष शुक्ला ने बताया- मैं इस मेले में पहली बार 3 रियल जल परियों को लेकर आया हूं। शुरुआत में ही ही रिस्पांस बहुत अच्छा मिल रहा।

सुबह 10 से शो चालू हो जाता है। जिसमें हर कुछ देर बाद 5 मिनट का शो दर्शकों को दिखाया जाता है। 80 रुपए टिकट के प्राइज है। लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा रहा। उम्मीद है अंत तक बढ़िया आमदनी होगी।

Image Source Here...

सेल्फी और वीडियो की मची होड़

सोशल मीडिया के इस दौर में 'जलपरी' के साथ डिजिटल यादें संजोने की होड़ मची है। जैसे ही जलपरी टैंक के करीब आती है, लोग अपने मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगते हैं। खासकर बच्चों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। मेले में आए एक दर्शक ने बताया कि अब तक कहानियों और फिल्मों में ही जलपरी देखी थी, लेकिन बाबा के दरबार में इसे सामने से देख कर वाकई बहुत अच्छा लग रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:54
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।