गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ पांडेयहाता में बनेगा आधुनिक शॉपिंग...
पांडेयहाता में बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 60 से अधिक दुकानें किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर के पांडेयहाता में नगर निगम जल्द ही एक
आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने जा रही है। यह कॉम्प्लेक्स लाल डिग्गी
पार्क रोड पर बनाया जाएगा। इसकी कुल लागत लगभग 25 करोड़ रुपये होगी।
परियोजना का प्रस्ताव जल निगम की कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस ने तैयार कर नगर
निगम को सौंप दिया है।
शासन से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू
होगी और करीब डेढ़ साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर
निगम की इस योजना का मुख्य उद्देश्य विरासत गलियारा परियोजना के दौरान विस्थापित
हुए दुकानदारों को स्थायी और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना है।
दुकान आवंटन में पारदर्शिता बरती जाएगी और
प्रभावित व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को इस दिशा में
आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।
पांच मंजिला होगा
आधुनिक कॉम्प्लेक्स
प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बेसमेंट समेत
कुल पांच मंजिला होगा। चार मंजिलों पर लगभग 60 दुकानों का निर्माण
किया जाएगा। दुकानों का आकार इस तरह रखा जाएगा कि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी
भी आसानी से अपना व्यवसाय चला सकें।
भवन में लिफ्ट, सीढ़ियां, अग्निशमन प्रणाली, पर्याप्त रोशनी और वेंटिलेशन जैसी आधुनिक
सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बेसमेंट में पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
यहां कुल 65 वाहनों के खड़े होने की सुविधा होगी, जिनमें 25 चारपहिया और 40 दोपहिया वाहन शामिल हैं। इससे पांडेयहाता
क्षेत्र में लंबे समय से बनी जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।
Image Source Here...
व्यापार और यातायात
व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
पांडेयहाता पहले से ही शहर का महत्वपूर्ण
व्यापारिक केंद्र माना जाता है। नए कॉम्प्लेक्स के बनने से यहां की व्यापारिक
गतिविधियों को संगठित और आधुनिक रूप मिलेगा।
अवैध कब्जों और अस्थायी दुकानों की समस्या में
भी कमी आएगी। पार्किंग सुविधा मिलने से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर
होगी।
नगर निगम के अनुसार यह परियोजना गोरखपुर के
शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। विरासत गलियारा परियोजना से
प्रभावित व्यापारियों को स्थायी समाधान देने के साथ ही यह नया कॉम्प्लेक्स शहर के
बाजार ढांचे को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाएगा।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सी एंड
डीएस द्वारा परियोजना का खाका तैयार कर लिया गया है और जल्द ही शासन को अंतिम
स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। कॉम्प्लेक्स में लगभग 60 से अधिक दुकानें किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Share On :
×
13:09
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।