गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
स्पाइस जेट एयरवेज में तैनात महिला कर्मचारी ने किया सुसाइड, इंस्टाग्राम, स्टेटस पर लिखा, अब जीना नहीं चाहती, बलिया से परिजन पहुंचे गोरखपुर
रूरल न्यूज नेटवर्क।स्पाइस जेट
एयरवेज की महिला कर्मचारी ने जहर खाकर जान दे दी। मरने के पहले उसने वाट्सएप पर
स्टेटस लगाकर इसकी जानकारी दे दी थी। सुबह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर स्टेटस
देखकर मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचे। वहां शव देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना
दी।
मौके पर
फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया। उधर, घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद
युवती को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद देर शाम परिजन शव लेकर बलिया स्थित घर
रवाना हो गए।
Image Source Here...
किराए के मकान में रहती थी
युवती
यह घटना एम्स
थाना क्षेत्र के नंदानगर सैनिक कुंज का है। बलिया जनपद के थाना अभाव, मलिकपुर गांव
निवासी शिवांगी वर्मा स्पाइस जेट एयरवेज में सिक्योरिटी एक्सयूटिव के पद पर तैनात
थी। वह सैनिक कुंज में एक वर्ष से किराए के मकान में रहकर नौकरी करती थी। शिवांगी
की अभी शादी नहीं हुई थी।
सुबह मकान
मालिक ने महिला का वाट्सएप स्टेटस देखा तो वह चौक उठे। युवती ने अपने वाट्सएप
स्टेटस पर लिखा था कि वह जीना नहीं चाहती है, जहरीला पदार्थ खाकर जान
देने जा रही है। इसके बाद मकान मालिक उसके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला।
आवाज लगाने पर अंदर से कोई जबाब नहीं मिला।आशंका में
उन्होंने एम्स पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो
युवती बिस्तर पर पड़ी थी, एम्स अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उपचार शुरू ही किया
था कि उसकी मौत हो गई।
Image Source Here...
पुलिस ने
परिजनों को सूचना देते हुए युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को
आशंका है कि युवती की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। शिवांगी चार बहन दो भाई
थी। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
एम्स थाना
प्रभारी सीपी पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों
की पुष्टि होगी। वाट्सएप पर स्टेटस लगाने के संबंध में जांच चल रही है। युवती का
मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर रवाना हो
गए हैं।
Share On :
×
13:32
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।