Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, University • गोरखपुर / चरगांवा • 06-06-2026

गोरखपुर युनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने कर्मचारी को मारा थप्पड, मार्कसीट पर नंबर चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद, कर्मचारियों ने वीसी आफिस घेरा

रूरल न्यूज नेटवर्क दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एक छात्र संगठन ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए। जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने विभाग बंद कर कार्य से बहिष्कार कर दिया और एकजुट होकर कुलपति ऑफिस का घेराव करने लगे।

Image Source Here...

बताया जा रहा है कि बीएससी एग्रीकल्चर फोर्थ ईयर के एक छात्र के किसी सब्जेक्ट का नंबर मार्कशीट पर नहीं चढ़ा था। इस गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए वह काफी समय से यूनिवर्सिटी के चक्कर काट रहा था। इसी सिलसिले में शुक्रवार को भी ऑफिस पहुंचा। जहां विवाद बढ़ गया। हालांकि बाद बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह भी हो गया। फिलहाल मामला शांत है।

कई बार काटे यूनिवर्सिटी के चक्कर

जानकारी के मुताबिक, बीएससी एग्रीकल्चर फोर्थ ईयर के एक छात्र के पेपर का नंबर मार्कशीट पर नहीं चढ़ा था। इस गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए वह काफी समय से यूनिवर्सिटी के चक्कर काट रहा था। छात्र का कहना था कि उसने नियम के मुताबिक सारे जरूरी कागजात कर्मचारी को सौंप दिए थे, फिर भी उसकी मार्कशीट अपडेट नहीं की जा रही थी। दूसरी तरफ, संबंधित कर्मचारी का कहना था कि उसने अपनी तरफ से सभी कागजी कार्रवाई पूरी करके फाइल को पहले ही आगे बढ़ा दिया था।

कहासुनी के बाद जड़ा थप्पड़

 इसी बात को लेकर पीड़ित छात्र एक संगठन के छात्रनेता को अपने साथ लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचा था। वहां कर्मचारी से बात करते-करते बहस इतनी बढ़ गई कि छात्रनेता ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया।

दोनों पक्षों में हुई हाथापाई

 इसके बाद दोनों तरफ से हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने बीच-बचाव करके जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। इस घटना की खबर मिलते ही यूनिवर्सिटी के बाकी कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने एकजुट होकर एक-एक कर सभी विभाग बंद करा दिया और बड़ी संख्या में कुलपति ऑफिस पहुंच गए।

सुरक्षा की मांग की

कर्मचारियों ने कुलपति से मुलाकात करके कैंपस और ऑफिस में अपनी सुरक्षा की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि परीक्षा विभाग के कर्मी को पहले पीटा गया और बाद में उल्टा उसी से माफी भी मंगवाई गई।

इस पूरे विरोध प्रदर्शन के दौरान रामेश्वर पांडेय, महेंद्र नाथ सिंह, मनीष तिवारी और राज बहादुर सिंह गौतम जैसे कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:24
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब