Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, police recruitment exam • गोरखपुर / चरगांवा • 09-06-2026

पुलिस भर्ती परीक्षा में एक युवक अंडरवियर में मोबाइल छुपाकर पहुंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान सोमवार को एक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। इसके बाद से जांच करने वाले लोगों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

युवक मोबाइल फोन को अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया था। हालांकि परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद केंद्र प्रशासन ने जांच कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान बिहार के नालंदा जिले के अस्थावा थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव के रहने वाले रामप्रकाश चौहान के रूप में हुई है। वह गोरखपुर के नीना थापा स्कूल में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया था।

Image Source Here...

जांच के बावजूद अंदर ले गया मोबाइल

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की जांच की गई थी। इसके बावजूद रामप्रकाश मोबाइल फोन को अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में सफल हो गया।

इसके बाद जांच करने वाले लोगों पर भी सवाल उठा। बताया जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने के बाद उसने मोबाइल का इस्तेमाल करने की कोशिश की। ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों की नजर उसकी हरकतों पर पड़ी। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसकी जांच कराई गई।  तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल मिलने के बाद परीक्षा केंद्र प्रशासन ने तत्काल उसे परीक्षा से बाहर कर दिया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मोबाइल की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी नकल गिरोह के संपर्क में था या फिर उसने खुद ही परीक्षा में अनुचित लाभ लेने की कोशिश की थी।

नकल रोकने के लिए प्रशासन सतर्क

सिपाही भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं कि जांच के बावजूद युवक मोबाइल फोन अंदर ले जाने में कैसे सफल हो गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:40
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब