Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Dubai, money 23-Mar-2026 03:41 PM

दुबई से कमाकर लौट रहे युवक को कार सवार बदमाशों ने सुंघाया नशीला पदार्थ, ट्रांसपोर्टनगर के पास कैंट पुलिस ने दबोचा, एक गिरफ्तार, दूसरे साथी की तलाश में जुटी पुलिस

रूरल न्यूज नेटवर्क दुबई से कमाकर घर लौट रहे एक युवक को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। बदमाश उसका महंगा मोबाइल और नकदी छीनकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई कैंट पुलिस ने कुछ ही घंटों में एक आरोपी को कार समेत ट्रांसपोर्टनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। आरोपी की पहचान आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के देवरा तुर्क चारा सहाय का पूरा निवासी अर्जुन यादव के रूप में हुई।

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पथरवा गांव निवासी जुवेदा खातून ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति ताज मोहम्मद दुबई में रहकर काम करते हैं। वह रात में लखनऊ पहुंचे थे। वहां से बस पकड़कर गोरखपुर स्टेशन पर तड़के सुबह 3.24 बजे पहुंचे थे। यहां तक दोनों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन इसके बाद मोबाइल बंद हो गया।

उन्होंने यह बताया था कि अब कुशीनगर के लिए सवारी खोज रहे हैं। परेशान पत्नी ने घटना की जानकारी गोरखपुर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो मोबाइल का लोकेशन रेलवे स्टेशन ही आया। इसके बाद सीसी टीवी कैमरे देखे गए तो एक कार में उन्हें बैठाते हुए देखा गया। सीसी टीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कार की जांच की तो पता चला कि कार को बलिया से कुछ दिन पहले ही बेचा गया है। इसके बाद सर्विलांस व अन्य स्रोतों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी की तो एक आरोपी ट्रांसपोर्टनगर के पास के मिल गया।

Image Source Here...

आरोपी अर्जुन ने पूछताछ में अपने साथी का नाम बताते हुए यह भी बताया कि अपहृत को उन लोगों ने सड़क किनारे फेंक दिया था। अहिरौली के पास पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि एक लावारिस हाल में शख्स पड़ा था। जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में जांच करने पर उसकी पहचान ताज मोहम्मद के रूप में हुई गई। घटना के पर्दाफाश करने वाली टीम में गोलघर चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार पांडेय, पैडलेगंज चौकी इंचार्ज आशीष दुबे, कांस्टेबल मंगलदीप व संजीत की मुख्य भूमिका रही।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×