Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, security, Gorakhnath, temple 16-Feb-2026 04:49 PM

गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मी से युवक ने की मारपीट, पासपोर्ट जब्त होने पर पुलिस से नाराज था

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखनाथ मंदिर में रविवार रात के समय एक युवक ने गेट पर चेक करने के दौरान पुलिस से झगड़ा कर लिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रात के समय मेले में आए लोगों की वहां भीड़ जुट गई। किसी तरह पुलिस युवक को पकड़कर गोरखनाथ थाने ले गई। युवक की पहचान बलिया के थाना नगरा क्षेत्र चंद्रभान दुबौली गांव निवासी 35 साल के राधेश्याम राजभर के रूप में हुई।

गोरखनाथ मंदिर में रात करीब 8:30 बजे के करीब प्रेमचंद दक्षिणी गेट से अंदर जा रहा था। तभी गेट पर पुलिस ने उसकी चेकिंग की। इस दौरान वह पुलिस से उलझ गए। हाथापाई की नौबत आ गई। किसी तरह पुलिस ने उसको काबू में किया। इसके बाद उसे गोरखनाथ थाने लेकर गई। एसपी मंदिर सुरक्षा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ में पता चला है कि उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। इस वजह से वह पुलिस से काफी नाराज रहता है। वह मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से ही पुलिस से अभद्रता किया है।

Image Source Here...

प्रार्थना पत्र लेकर आया था गोरखपुर

पूछताछ में राधेश्याम ने बताया कि उसका पासपोर्ट निरस्त हो गया है और वह इसी संबंध में प्रार्थना पत्र लेकर आया है। वह पीएसी जवान से अंदर जाने की अनुमति मांग रहा था, लेकिन कार्यालय बंद होने की जानकारी दिए जाने पर वह उत्तेजित हो गया।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आबकारी एक्ट के एक मुकदमे के कारण उसका पासपोर्ट आवेदन निरस्त हुआ था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि राधेश्याम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है।

Image Source Here...

असलहा छीनने की सूचना अफवाह

गोरखनाथ मंदिर परिसर में पीएसी जवान से युवक की धक्का-मुक्की के बाद असलहा छीनने की सूचना फैलते ही कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति संभाल ली। एसपी मंदिर सुरक्षा संतोष सिंह ने स्पष्ट किया कि असलहा छीनने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि युवक ने केवल बदसलूकी और धक्का-मुक्की की थी, जिसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×