Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, AAP • गोरखपुर / चरगांवा • 06-06-2026

बिजली समस्या को लेकर AAP ने किया प्रदर्शन, पावर हाउस पर नारेबाजी, ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में शुक्रवार को शास्त्री चौक स्थित पावर हाउस पर बिजली कटौती, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और बिजली मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की खींचतान भी हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी मांगें रखीं।

Image Source Here...

प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसमें बिजली कटौती बंद करने, लोगों को बिना रुकावट बिजली उपलब्ध कराने, बिजली दरों में बढ़ोतरी रोकने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों की जांच कराने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी के समय में बिजली की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है। कई जगहों पर घंटों तक बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बिजली का पूरा बिल जमा कर रहे हैं, इसके बाद भी उन्हें जरूरत के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कटौती का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। घरों में रहने वाले लोगों के साथ व्यापारी, किसान और पढ़ाई करने वाले छात्र भी बिजली समस्या से परेशान हैं।

स्मार्ट मीटर और ज्यादा बिल आने की शिकायतें उठाईं

जिला प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। लोगों की शिकायत है कि बिजली बिल अचानक ज्यादा आ रहे हैं और मीटर रीडिंग को लेकर भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय से समाधान किया जाना चाहिए।

बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली लोगों की जरूरत से जुड़ी सुविधा है। लोगों को सही बिजली सप्लाई मिलनी चाहिए और बिल से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जाना चाहिए। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान जिला महासचिव राघवेन्द्र प्रताप, आशीष कुशवाहा, राजेश राजभर, गोविंद कुमार गौतम, दीपक तिवारी, रीतू सागर, धनंजय श्रीवास्तव, अनिरुद्ध यादव, महेन्द्र कुमार पासवान, मोहम्मद कलीम, अमिताभ जायसवाल, आकाश सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:38
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब