Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, ABC cable • गोरखपुर / चरगांवा • 15-06-2026

ओवरलोड से जल गई एबीसी केबल, पोल से निकली आग की लपटें, 200 घरों की बिजली हुई प्रभावित

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में गर्मी बढ़ते ही बिजली सिस्टम पर लोड बढ़ने लगा है। रविवार देर शाम सूर्यकुंड विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के शहीद अब्दुल्ला नगर में ओवरलोड की वजह से एबीसी केबल में आग लग गई। सड़क किनारे लगे पोल पर अचानक केबल जलने लगी और आग की लपटें निकलने लगीं। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद बिजली विभाग ने तुरंत क्षेत्र की सप्लाई बंद कराई और कर्मचारियों को मौके पर भेजा।

घटना रविवार शाम करीब 8:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि लगातार बढ़ रही बिजली खपत और ओवरलोड के चलते एबीसी केबल गर्म हो गई थी। कुछ देर बाद केबल से धुआं निकलने लगा और आग पकड़ ली। सड़क किनारे पोल पर आग लगने के कारण सुरक्षा को देखते हुए कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

बिजली काटकर शुरू किया गया मरम्मत कार्य

सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले सप्लाई बंद कराई गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के बाद खराब हुई केबल की जांच शुरू की। इसके बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सामान्य करने के लिए मरम्मत का काम शुरू किया गया।

Image Source Here...

400 केवीए ट्रांसफार्मर बंद होने से 200 घर प्रभावित

केबल की मरम्मत के लिए इलाके में लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को बंद करना पड़ा। इससे करीब 200 घरों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि शहीद अब्दुल्ला नगर में एबीसी केबल में आग लगने की सूचना मिली थी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया। जल्द ही क्षेत्र की बिजली सप्लाई पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:37
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब