Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, AC electric bus • गोरखपुर / चरगांवा • 05-06-2026

AC इलेक्ट्रिक बसों से अब पिकनिक-ग्रुप टूर भी, परिवहन विभाग बना रहा योजना, 180 KM तक होगी बुकिंग

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा का विस्तार करने की तैयारी है। अब लोग इन बसों से सिर्फ शहर के अंदर ही सफर नहीं करेंगे, बल्कि आने वाले दिनों में पिकनिक, धार्मिक यात्रा और ग्रुप टूर के लिए भी बुक करा सकेंगे। परिवहन निगम इसके लिए नई योजना तैयार कर रहा है।

Image Source Here...

इस योजना के शुरू होने के बाद परिवार, दोस्तों और ग्रुप के साथ AC इलेक्ट्रिक बसों से आसपास के जिलों तक टूर का मजा ले सकेंगे। करीब 180 किलोमीटर तक की दूरी के लिए बसों की बुकिंग हो सकेगी। इससे अयोध्या, वाराणसी, कुशीनगर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर जाना आसान हो जाएगा। अभी तक इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल शहर में यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। अब परिवहन निगम इन बसों को पर्यटन और धार्मिक यात्रा से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। नई सुविधा शुरू होने के बाद लोग परिवार के कार्यक्रम, पिकनिक, धार्मिक यात्रा या किसी ग्रुप टूर के लिए पूरी इलेक्ट्रिक बस बुक कर सकेंगे। इससे लोगों को प्राइवेट बसों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

परिवहन निगम की ओर से बसों की बुकिंग, किराया और रूट को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। कितनी बसें बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेंगी और यात्रियों को कैसे सुविधा मिलेगी, इस पर काम किया जाएगा। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद गोरखपुर में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

स्कूल-कॉलेज और संस्थाओं को मिलेगी राहत

इस सुविधा से स्कूल-कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं और अलग-अलग ग्रुप को काफी फायदा होगा। बच्चों के एजुकेशनल टूर से लेकर धार्मिक यात्राओं तक के लिए बसें आसानी से मिल सकेंगी। एक साथ ज्यादा लोग कम खर्च में सफर कर पाएंगे। AC इलेक्ट्रिक बस होने की वजह से यात्रियों का सफर आरामदायक रहेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:24
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब