Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Accused, girl, Home Guard 10-Mar-2026 12:50 PM

मानसिक बीमार युवती के अपहरण के आरोपी गिरफ्तार, होमगार्ड ने बचाई आबरू, SSP ने किया सम्मानित

रूरल न्यूज नेटवर्क स्टेशन के गेट नंबर चार से मानसिक रूप से बीमार किशोरी को आरोपियों के चंगुल से बचाने वाले होमगार्ड की खूब सराहना हो रही है। किशोरी को जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर ले जा रहे तीन आरोपियों को होमगार्ड विजय प्रताप सिंह ने पकड़वाया।

Image Source Here...

होमगार्ड विजय प्रताप सिंह को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस ऑफिस बुलाकर सम्मानित किया। साथ ही 10 हजार रुपये का इनाम भी दिया। होमगार्ड की सतर्कता के कारण किशोरी को बचाया गया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Image Source Here...

कैंट पुलिस ने ई-रिक्शा चालक कैंपियरगंज के मोहम्मदपुर निवासी आकाश मिश्रा, कुशीनगर के दुधही में रहने वाले अजय जायसवाल और शाहपुर के पादरी बाजार निवासी बजरंगी डोम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अपहरण की शिकार हुई किशोरी अपना नाम-पता नहीं बता पा रही है। उसे बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल स्थित मानसिक रोग विभाग में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार वह गहरे सदमे में है और उसके ठीक होने में समय लग सकता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×