Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Gangster • गोरखपुर / चरगांवा • 15-06-2026

गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, नकली सोने को असली बता 6 लाख में बेचा, 2 व्यापारियों से की थी जालसाजी

रूरल न्यूज नेटवर्क गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को कैंट पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और उसके गैंग ने 6 लाख रुपए लेकर दो व्यापारियों को असली के बजाय नकली सोना बेच दिया था। इसी मामले में वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका था। लेकिन जमानत छूट गया। बाद में पुलिस ने पूरे गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया। तभी से आरोपी फरार चल था। शनिवार को उसे पकड़ कर जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान गुजरात के सूबेदार खेड़ा निवासी किशोर राठौर के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, 7 जनवरी 2024 को सिद्धार्थनगर जिले के सर्राफा संजय कुमार गुप्ता और किराना व्यापारी घनश्याम प्रसाद को गिरोह ने अपना शिकार बनाया था। दोनों को पहले असली सोना दिखाकर भरोसे में लिया। जब वे सोना खरीदने को तैयार हो गए तब सिद्धार्थनगर से गोरखपुर में बुलाया। लालच में फंसे दोनों व्यापारी तीन-तीन लाख रुपये में सोना खरीदने को तैयार थे। आरोपियों ने दोनों से छह लाख रुपये ले लिए और नकली सोना थमा कर फरार हो गए।

Image Source Here...

रेलवे स्टेशन से हुई थी पहली गिरफ्तारी

 चेक कराने के बाद जब व्यापारियों को पता चला कि उनके साथ ठगी हुई। तब उन्होंने कैंट पुलिस को सूचना दी। उस समय सीसी कैमरा की मदद से पुलिस ने जांच शुरू की। सीडीआर और मोबाइल टॉवर लोकेशन से पूरी गैंग को तब रेलवे स्टेशन के पास से SOG और कैंट पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस ने बढ़ाई धारा, गैंगेस्टर एक्ट लगा

 उनके पास से भारी मात्रा में नकली सोना और रुपये बरामद हुए थे। जेल भेजने के बाद आरोपी जमानत पर रिहा हो गए थे। बाद में पुलिस ने उनपर गैंगस्टर का केस दर्ज किया, और फिर सबकी गिरफ्तारी की। गैंग के अन्य आरोपी तो पकड़े गए, लेकिन किशोर राठौर फरार था और वांछित चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने उसे भी मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी गोलघर चौकी इंचार्ज अवनीश पांडेय, पैडलेगंज चौकी प्रभारी आशीष दुबे ने की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:39
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब