Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi aadityanath, aaditya yadav, narender modi, 30-Dec-2025 09:56 AM

आदित्या यादव ने बैडमिंटन में इंटरनेशनल तक लहराया सफलता का परचम, 2 गोल्ड 3 सिल्वर का सजाया ताज

रूरल न्यूज नेटवर्क। प्रतिभाएं किसी सिफारिश की मोहताज नहीं होती वह अपने काबिलियत के दम पर केवल रास्ते बनाती हैं बल्कि एक बड़ा मुकाम भी हासिल करती हैं। कुछ ऐसी ही प्रतिभा की धनी आदित्या यादव ने बैडमिंटन जगत में अपना अमिट नाम दर्ज करा दिया है।

 

सैयद मोदी के बाद से एक बार फिर बैडमिंटन खेल चर्चा में गया है। बिछिया जंगल तुलसीराम मैत्रीपुरम की निवासी आदित्या के पिता दिग्विजय नाथ यादव को आज अपनी बेटी के खेल प्रदर्शन पर नाज है। आदित्या ने श्रीविक्रम चंद मूक बधिर विद्यालय राजेंद्र नगर गोरखपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की। बचपन के बैडमिंटन खेलने का शौक कब जुनून में बदल गया, आदित्या को इसका पता तक नहीं चला।

Image Source Here...

मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट 2019 में अंडर 19 गर्ल्स  डबल्स में यूपी रनर बनने पर आदित्या के हौसलों को पंख लगा दिए। इसके बाद मारकण्डेय चंद मेमोरियल यूपी स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता गोरखपुर वर्ष 2022 में आदित्या गल्र्स डबल्स में विनर रही जबकि सिंगल्स में यह रनर रही। 20 जून से 3 जुलाई 2022 को विजय शर्मा मेमोरियल यूपी स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन आगरा में हुआ। अंडर 19 के इस मैच में आदित्या यादव गल्र्स डबल्स में यूपी रनर मिक्स डबल्स मैच में भी यह रनर रही।

Image Source Here...

प्रकाश नरायन श्रीवास्तव मेमोरियल यूपी स्टेट अंडर 15 अंडर 17 मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 में यह अंडर 15 सिंगल्स डबल्स में विनर रही जबकि अंडर 17 में यूपी रनर से संतोष करना पडा। श्रीसुविधा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वितीय यूपी स्टेट अंडर 15 17 मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन लखनऊ में 25 से 28 अगस्त 2022 को किया गया। इसमें अंडर 15 में गल्र्स डबल्स मैच में एक बार पुनः आदित्या विनर रही जबकि अंडर 17 में यूपी रनर बनी।

इन मैचों में रही अव्वल

आदित्या यादव ने कन्हैया लाल महादेवी अग्रवाल मेमोरियल सब जूनियर यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप नोएडा 11 से 14 अक्टूबर 2022 में भी अंडर 15 में विनर अंडर 17 में रनर यूपी के खिताब पर अपना कब्जा जमाया। यूपी स्टेट मेजर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 6 से 9 जून 2023 को लखनऊ में किया गया। इसमें आदित्या ने रनर विनर दोनों खिताब अपने नाम दर्ज कराए।

Image Source Here...

स्टेट टूर्नामेंट का आयोजन वर्ष 2023 में नोएडा अयोध्या में हुआ जिसमें आदित्या ने अपने खेल प्रदर्शन से खेल प्रेमियों की खूब वाहवाही लूटी। इसकी प्रतिभा को देखते हुए जोनल मैंचों में प्रतिभाग करने का अवसर दिया गया। कोलकाता में इंटर स्टेट टीम एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में आदित्या ने अपना प्रमुख स्थान हासिल किया।

34वीं सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप भुवनेश्वर उड़ीसा, आल इंडिया नार्मल इवेंटस का आयोजन इंडोर स्टेडियम दिल्ली, 8वीं उत्तर प्रदेश गेम्स लखनऊ में विनर, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई, 6वीं एशिया पैसिफिक बैडमिंटन चैंपियनशिप थाईलैंड 14 से 20 सितंबर 2022 में वूमेन्स डबल्स ओपन में गोल्ड मेडल वूमेंस सिंगल्स ओपन में ब्रांज पदक से पुरस्कृत किया गया।

द्वितीय एशिया पैसिफिक बैडमिंटन प्रतियोगिता थाइलैंड 2022 में अंडर 21 गल्र्स डबल्स में एक बार पुनः गोल्ड पर अपना कब्जा आदित्या ने जमाया। 24वीं डेफलिंपकस ब्राजील 1 से 15 मई 2022 में गोल्ड मेडल पाकर आदित्या ने सफलता के परचम लहराए।

तीसरी वर्ल्ड यूथ डिफ बैडमिंटन चैंपियनशिप 6वीं वर्ल्ड डिफ चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 25 जुलाई 2023 को ब्राजील में हुआ जिसमें आदित्या ने सीनियर टीम इवेंट में गोल्ड, सीनियर डबल्स में गोल्ड सीनियर सिंगल्स में सिल्वर, जूनियर सिंगल्स में सिल्वर, जूनियर डबल्स में सिल्वर मेडल पाकर अपने कोच, गोरखपुर, अभिभावक, शिक्षकों का नाम कीतिमान कर दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×