-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के
विद्यार्थियों के प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। आइडियल एजुकेशनल एकेडमी फाऊंडेशंस ने
यह घोषणा की है।
संस्थान ने सूचित किया है कि समाज में कोई भी
अनाथ या दिव्यांग विद्यार्थी होने पर उसे निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। यह
पहल ऐसे जरूरतमंद छात्रों को शैक्षिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध किया गया है
कि यदि वे ऐसे किसी भी पात्र विद्यार्थी को जानते हैं, तो तुरंत विद्यालय से संपर्क करें। यह जानकारी
प्रबंधक दिनेश चंद्र गुप्ता ने दी।