-
Monday, 15th June, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। उत्तर प्रदेश सरकार में सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की युवा इकाई में महानगर के राप्तीनगर निवासी एडवोकेट अंकित श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। तेजतर्रार युवा नेता अंकित की कार्यशैली से प्रभावित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हाइकमान ने संगठन की युवा इकाई के विस्तार की ज़िम्मेदारी सौंपी है। इसके पहले भी अंकित प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी हाइकमान ने दूसरी बार उन पर भरोसा जताया है।
पार्टी हाइकमान द्वारा दुबारा मिले इस ज़िम्मेदारी से अभिभूत
अंकित ने इसके लिए प्रदेश के काबीना मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
ओमप्रकाश राजभर, पूर्व राज्यमंत्री
और वरिष्ठ नेता डॉ. अरबिंद राजभर, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर एवं युवा इकाई
के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर सहित पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार
व्यक्त किया है।