Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Ayodhya, solar 23-Mar-2026 05:03 PM

अयोध्या के बाद अब गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने की कवायद तेज, मंत्री परिषद की मिली मंजूरी

नन्हे सिंह, रिपोर्टर, रूरल न्यूज नेटवर्क, पिपरोली। अयोध्या के बाद अब गोरखपुर शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने हेतु चिलवाताल क्षेत्र को चिन्हित किया गया है। यहां पर 20 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने के लिए मंत्री परिषद की मंजूरी भी मिल गई है। बता दे की उत्तर प्रदेश में दो फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं।

Image Source Here...

जनपद औरैया में एनटीपीसी द्वारा 20 मेगावाट का और खुर्जा में टीएचडीसी ने 11 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया है। इसके बाद अयोध्या और अब गोरखपुर में इसकी तैयारी जोरों शोरों पर प्रारंभ कर दी गई है। गोरखपुर के फ्लोटिंग सोलर प्लांट को कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×