-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
गोरखपुर एम्स की
कार्यकारी निदेशक (ईडी) डॉ.
विभा दत्ता का
मोबाइल फोन हैक हो गया
है। हैकर्स उनके
नंबर से लोगों
को मैसेज भेजकर
पैसे मांग रहे
हैं। इसके साथ
ही, व्हाट्सएप के
माध्यम से भी चैटिंग की
जा रही है, जिसमें नौकरी
लगवाने जैसे कई तरह के
झांसे दिए जा रहे हैं।
डॉ. दत्ता ने
इस संबंध में
साइबर पुलिस में
शिकायत दर्ज कराई
है, जिसके बाद
जांच शुरू कर दी गई
है।
ईडी डॉ. दत्ता को शुक्रवार शाम को अपने मोबाइल फोन के हैक होने की जानकारी मिली। कुछ लोगों को उनके नंबर से पैसे मांगने वाले संदेश प्राप्त हुए। जब इन लोगों ने पुष्टि के लिए डॉ. दत्ता से संपर्क किया, तो उन्होंने ऐसे किसी भी संदेश को भेजने से इनकार कर दिया। इसके तुरंत बाद, उन्होंने साइबर पुलिस को सूचित किया और अपने मोबाइल फोन के स्टेटस पर भी यह जानकारी साझा करते हुए लोगों से ऐसे संदेशों पर ध्यान न देने की अपील की। डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि उनका व्हाट्सएप नंबर शुक्रवार सुबह ही हैक हो गया था। हैकर ने कुछ लोगों से पैसे की मांग की है। हालांकि, उनकी जानकारी में अभी तक किसी ने भी हैकर को पैसे नहीं दिए हैं। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह सूचना सार्वजनिक की है।