Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, AIIMS, radio surgery 21-Feb-2026 03:35 PM

एम्स में हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो सर्जरी यूनिट लगेगी, रक्तस्राव-दर्द कम होगा, आपरेशन सुरक्षित और तेज रिकवरी

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर एम्स में अब कम दर्द और सुरक्षित ऑपरेशन के लिए हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो सर्जरी यूनिट लगाई जाएगी। इस नई यूनिट के लगने से ऑपरेशन के दौरान रक्तस्राव कम होगा, जिसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। एम्स प्रशासन ने इस यूनिट की खरीद के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

यह उन्नत चिकित्सा उपकरण मस्से/तिल हटाने, त्वचा संबंधी समस्याओं, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (चेहरे का दर्द) और ट्यूमर के उपचार में उपयोग किया जाता है। यह दो से चार मेगाहर्ट्ज की उच्च-आवृत्ति वाली रेडियो तरंगों का उपयोग करके ऊतकों को सटीकता से काटने और जमाव करने में मदद करता है।

Image Source Here...

यह तकनीक कम ऊतक क्षति, तेजी से रिकवरी, कम रक्तस्राव और जलन-मुक्त परिणामों के लिए जानी जाती है। इसका उपयोग मुख्य रूप से त्वचा विज्ञान, ईएनटी, दंत चिकित्सा और प्लास्टिक सर्जरी जैसे विभागों में किया जाता है।

यह पारंपरिक इलेक्ट्रोकाटरी से अलग है। यह बिजली को रेडियो तरंगों में बदलकर ऊतकों में भाप उत्पन्न करती है, जिससे कोशिकाएं बिखर जाती हैं। इसके प्रमुख लाभों में ऊतकों को कम नुकसान, ऑपरेशन के दौरान न्यूनतम या शून्य रक्तस्राव, कम दर्द और तेजी से ठीक होना शामिल है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×