-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क।
गोरखपुर AIIMS में सुपर
स्पेशियलिटी सेवाओं के
विस्तार की तैयारियां
तेज हो गई हैं। इसके
बाद पूर्वांचल और
आसपास के जिलों
के मरीजों को
गंभीर बीमारियों के
इलाज के लिए बड़े शहरों
की दौड़ नहीं
लगानी पड़ेगी। AIIMS प्रशासन
बर्न एंड प्लास्टिक
सर्जरी, यूरोलॉजी समेत
कई अन्य सुपर
स्पेशियलिटी विभाग शुरू
करने की दिशा में काम
कर रहा है।
AIIMS की कार्यकारी निदेशक डॉ.
विभा दत्ता ने
बताया कि संस्थान
में चरणबद्ध तरीके
से नई चिकित्सा
सुविधाएं विकसित की
जा रही हैं।
बर्न एंड प्लास्टिक
सर्जरी विभाग शुरू
होने से झुलसे
मरीजों और हादसों
में गंभीर रूप
से घायल लोगों
को बेहतर और
समय पर इलाज मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि
यूरोलॉजी विभाग के
शुरू होने से किडनी, मूत्राशय
और प्रोस्टेट से
जुड़ी बीमारियों का
इलाज अब स्थानीय
स्तर पर ही संभव हो
पाएगा। इससे मरीजों
को बाहर इलाज
कराने में होने
वाले खर्च और परेशानी से राहत मिलेगी।
कार्यकारी निदेशक ने आगे बताया कि AIIMS गोरखपुर में इंडोक्रायनोलॉजी और न्यूरो सर्जरी की सुविधाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जिनका लाभ मरीजों को मिलना शुरू हो गया है। आने वाले समय में अन्य सुपर स्पेशियलिटी विभागों को भी शुरू करने की योजना है। इससे न केवल इलाज की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि मरीजों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।