-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
गोरखपुर नगर निगम
के सदन हाल में बुधवार
को स्वच्छ सर्वेक्षण
2025-26 की तैयारियों को लेकर एक बड़ी
समीक्षा बैठक और कार्यशाला का आयोजन
किया गया। बैठक
की अध्यक्षता नगर
आयुक्त गौरव सिंह
सोगरवाल ने की। इस मौके
पर नगर निगम
के सभी वरिष्ठ
अधिकारी, सफाई से
जुड़े कर्मचारी और
सुपरवाइजर मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत
स्वच्छता से जुड़ी
नई पहल “बढ़ाएं
हाथ, करें सफाई
साथ – तैयार हैं
हम” के जोशीले
नारे के साथ हुई। इस
नारे ने वहां मौजूद सभी
अधिकारियों और सफाई
कर्मचारियों में नया
उत्साह भर दिया।
सभी ने एकजुट
होकर संकल्प लिया
कि गोरखपुर को
स्वच्छता के क्षेत्र
में देश में नंबर वन
बनाया जाएगा और
शहर को सेवन स्टार रेटिंग
दिलाने के लिए पूरी मेहनत
की जाएगी। कार्यशाला
के दौरान स्वच्छ
सर्वेक्षण टूलकिट 2025-26 के बारे
में विस्तार से
जानकारी दी गई।
अधिकारियों को बताया
गया कि सर्वेक्षण
में किन-किन बिंदुओं पर विशेष
ध्यान देना है और कैसे
बेहतर अंक हासिल
किए जा सकते हैं। नगर
आयुक्त ने निर्देश
दिए कि सभी जोनल अधिकारी,
सफाई निरीक्षक और
सुपरवाइजर अपने-अपने
क्षेत्रों में सक्रिय
रहें और जमीनी
स्तर पर काम करें। उन्होंने
कहा कि सफाई सिर्फ मुख्य
सड़कों तक सीमित
न रहे, बल्कि
हर वार्ड और
हर गली तक पहुंचे। वार्ड स्तर
पर लोगों के
साथ नियमित बैठकें
की जाएं, उनकी
सफाई से जुड़ी
समस्याओं को तुरंत
हल किया जाए
और हर घर से कूड़ा
उठान सुनिश्चित किया
जाए। कूड़े को
गीला और सूखा अलग-अलग
इकट्ठा करने पर भी विशेष
जोर दिया गया।
साथ ही नालों
और नालियों की
नियमित सफाई के लिए माइक्रो
प्लान बनाकर काम
करने के निर्देश
दिए गए। शहर की सुंदरता
बनाए रखने के लिए नगर
आयुक्त ने बाजार
क्षेत्रों में लगे
अवैध पोस्टर और
होर्डिंग्स को तुरंत
हटाने के आदेश दिए। गंदगी
फैलाने वाले दुकानदारों
के खिलाफ कार्रवाई
करने के साथ-साथ उन्हें
अपनी दुकानों पर
डस्टबिन रखने और साफ-सफाई
बनाए रखने के लिए जागरूक
करने को कहा गया।
उन्होंने यह भी कहा कि घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि यह अभियान सिर्फ सरकारी न होकर जन-आंदोलन बन सके। इस बैठक में अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर और मेट शामिल हुए। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ दोहराया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में गोरखपुर को देश के अग्रणी शहरों में शामिल कराने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा।